नामांकन के अंतिम दिन मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल, मेयर के लिए कुल प्रत्याशी हुए 20
भाजपा नेता कामेश्वर पासवान व प्रकाश दास के अलावे अर्जुन बेठा और जीवन दास ने भरा पर्चा

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर एक ओर जहां शहरी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं नामंाकन के अंतिम दिन मेयर व वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। समाहरणालय परिसर में जहां मेयर पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया जा रहा था। वहीं सदर प्रखंड मुख्यालय में पार्षद पद के लिए नामांकन किया जा रहा था। नामांकन प्रकिया के अखिरी दिन बुधवार को मेयर पद के लिए भाजपा नेता कामेश्वर पासवान व प्रकाश दास के अलावे अर्जुन बेठा, जीवन दास सहित कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे और अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुवा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के अखिरी दिन तक मेयर पद के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमें योगेश्वर महथा, प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार, बनारसी लाल दास, अनिल कुमार दास, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार चौधरी, फूल देवी, अर्जुन बेठा, प्रकाश कुमार दास, पंकज कुमार सागर, कामेश्वर पासवान, बृजमोहन तुरी, गोविन्द तुरी, नागेश्वर दास, जीवन कुमार दास, दयानंद निरंजन, पप्पु रजक, कृष्णा तुरी, प्रदीप पासवान और समीर राज चौधरी शामिल है।


विदित हो कि बुधवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 5 फरवरी को सभी प्रत्याशियों के द्वारा जमा किए गए नामांकन प्रपत्र और उनके अन्य दस्तावेज की स्क्रूटनी की जायेगी। वहीं 6 फरवरी तक कोई प्रत्याशी अपना नाम वापसी कर सकते है। जबकि 7 फरवरी को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किए जायेंगे।
