नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच गौरव कुमार ने किया महापौर पद के लिए नामांकन
नामांकन से पूर्व शहर भ्रमण कर लोगों से मांगा समर्थन, कहा वे शहर के विकास व जनसमस्याओं को दूरे करने को लेकर है दृढ़ संकल्पित

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार समाहरणालय परिसर में काफी सरगर्मी बनी रही। इस दौरान महापौर पद के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। सभी अपने अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुआ के समक्ष नामाकंन पर्चा भरा। इस क्रम में सामाजिक कार्यो से जुड़े रहे गौरव कुमार भी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे और महापौर पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुआ के समक्ष नामाकंन पर्चा दाखिल किया।



नामांकन से पूर्व गौरव कुमार ने कोलडीहा स्थित अपने आवास के पास से नामांकन के लिए निकले और पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में युवा जुलूस में शामिल हुए और शहर भ्रमण किया। शहर भ्रमण के बाद सभी समाहरणालय परिसर पहुंचे, जहां प्रत्याशी गौरव कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे समाज के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और हमेशा सामाजिक कार्यो में बढ चढकर भाग लेते है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, जिसे दूर करने के लिए सिस्टम के तहत और सिस्टम में शामिल होकर ही दूर किया जा सकता है। इसलिए वे महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में सामने आए है ताकि वे सिस्टम में शामिल होकर शहरी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को दूर कर सकें। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से समर्थन देने की अपिल करते हुए कहा कि वे उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए और शहर के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।
