Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दूसरी शादी करने के उद्देश्य से पति ने पत्नी की जलाकर की थी हत्या

बगोदर के कारीपहाड़ी के जंगल में अर्द्धजले हालत में मिली थी शाहिना प्रवीण की लाश एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा मामले में संलिप्त से सभी अभियुक्त गिरफ्तार

0 54

गिरिडीह। बीते 30 जनवरी की सुबह बगोदर थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी के जंगल में मिले महिला का अद्धजले शव मिलने के मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मृतका के सास जैबुन निशा एवं पति जाबीर अंसारी के अलावे हत्या की घटना को अंजाम देने में संलिप्त बगोदर थाना क्षेत्र के बेको के रहने वाले सराफत अंसारी, निमियाघाट थाना क्षेत्र के करमाटोंगरी के रहने वाले वकील अंसारी उर्फ रॉकी व गुड्डु अली सहित अन्य दो नाबालिक लड़कों को गिरफ्तारकर लिया है। गुरुवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पति ने दूसरी शादी के करने के उद्देश्य से ही अपनी पत्नी शाहिना प्रवीण हत्या कराकर उसे जला दिया था।

उन्होंने बताया कि जंगल में अर्द्धजले शव मिलने के बाद बगोदर-सरिया अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। घटना स्थल पर एफएसएल टीम, श्वान दस्ता, फिंगर प्रिंट एवं तकनीकी सहायता भेजी गई। उक्त टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में लापता महिलाओं के बारे में पता किया गया, इस दौरान डुमरी थाना क्षेत्र से 28 जनवरी को लापता जाबीर अंसारी की पत्नी शाहिना प्रवीण के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाकर शव का पहचान कराया गया। अर्द्धजली महिला के शेष बचे शरीर पर पूर्व से बने निशान उसके अर्द्धजले कपड़े एवं घटनास्थल पर गिरे चुड़ी की पहचान कराने पर उक्त अर्द्धजली महिला की पहचान उसके माता-पिता ने अपनी पुत्री शाहिना प्रवीण के रुप में किया। जिसके बाद मृतका के पिता ताहुल अंसारी के टंकित आवेदन के आधार पर मृतका के पति, सास एवं अन्य के विरुद्ध पुत्री शाहिना प्रवीण की हत्या कर शव को जलाकर फेंक देने के आरोप में बगोदर थाना कांड सं0-20/26 दिनांक 30.01.2026 धारा-103 (1)/238/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।

sawad sansar

बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआईटी टीम के द्वारा सघन छापामारी कर मृतका के सास जैबुन निशा एवं पति जाबीर अंसारी को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बताया गया कि शाहीना प्रवीण को कारीपहाड़ी ले जाकर हत्या कर जला दिया गया। इस घटना को अंजाम देने में सराफत अंसारी, वकील अंसारी, गुड्डु अली, सहित दो नाबालिक लड़के शामिल हैं। बताया गया कि मृतका के पति जाबीर अंसारी अपनी पत्नी को मारकर दुसरी लडकी से शादी करना चाहता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.