Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी प्रखंड के चकलमुंडा गांव में अवैध माइका के खिलाफ हुई कार्रवाई दो घरों से जप्त किए गए करीब 20 लाख का माइका

0 115

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत अंतर्गत चकलमुंडा गांव में अवैध माइका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दो अलग-अलग घरों से भारी मात्रा में माइका जब्त किया है। उक्त कार्रवाई तिसरी सीओ अखिलेश प्रसाद के निर्देश पर अंचल निरीक्षक रितेश केशरी एवं एएसआई लव कुमार के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध माइका कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, चकलमुंडा गांव में लंबे समय से अवैध रूप से माइका का भंडारण किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने छापेमारी कर दो अलग-अलग घरों की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में अवैध माइका बरामद किया गया। जब्त माइका का कुल वजन लगभग 55 टन आंका गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

sawad sansar

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि अवैध माइका जिस-जिस घर में पाया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है, ताकि साक्ष्यों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। जब्त माइका को विधिवत जब्ती सूची बनाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। कहा कि प्रशासन ने इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अवैध माइका के भंडारण और कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.