झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा ने महापौर के लिए भरा नामांकन पर्चा

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा ने सोमवार को गिरिडीह महापौर पद की प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरूवा के कार्यालय में पहुंचकर विधिवत नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन से पूर्व प्रमिला मेहरा ने अपने आवासीय कार्यालय सिहोडीह से अपने समर्थकों के साथ निकली और शहर भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंची।



नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र का चहुंमुंख्ी विकास ही उनका मुख्य मुद्दा है, जिसे वें हर हाल में दूर करेंगी। कहा कि वे हमेशा जनता से जुड़ी रही है और उन्हें जनता का अपार स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसलिए वे चुनाव में आई है और नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी हर समस्या को अवश्य ही दूर करेंगी।
विदित हो कि नामांकन प्रकिया शुरू होने के चौथे दिन आज महापौर पद के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं नगर निगम के 36 वार्डों के प्रत्याशी सदर प्रखंड कार्यालय में अंचल अधिकारी (सीओ) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा कर रहे हैं।
