Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो कार्यकर्ताओं से संवाद करने गिरिडीह पहुंची गांडेय प्रत्याशी कल्पना सोरेन

एक एक घर जाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, कहा झारखंड को जला रही है भाजपा

607

गिरिडीह। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को पहुंची गांडेय की प्रत्याशी और पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को दुसरी बार झामुमो कार्यकर्ताओं से संवाद करने गिरिडीह पहुंची। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कल्पना सोरेन ने संवाद करते हुए कई सुझाव लिए।

sawad sansar

इस दौरान कल्पना सोरेन इमोशनल कार्ड खेलते हुए एक बार फिर पूर्व सीएम और पति हेमंत सोरेन के जेल जाने को लेकर भाजपा पर कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक-एक घर जाना है और बताना है कि झारखंड को भाजपा किस तरह से जला रही है। हेमंत सोरेन को जेल भेजने के बाद हेमंत सरकार द्वारा चलाएं जा रहे योजनाओं को बंद कराने की साजिश बताई।

इस दौरान कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं से पूछा भी कि अब वो लोग ही बताएं कि राजनीतिक में उन्हें कैसे आगे बढ़ना है। क्योंकि गिरिडीह को वो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कर्मभूमि के रुप मंे देखती है और अपने ससुर के कर्मभूमि को वो किसी ओर के भरोषे नहीं छोड़ सकती। कहा कि 21 अप्रेल को रांची में एक जोरदार उलगुलान होना है और इस उलगुलान का मकसद सिर्फ होटवार जेल में बंद हेमंत सोरेन तक संदेश पहुंचाना है कि वो अकेले नहीं हैै बल्कि, राज्य की जनता उनके साथ है।

संवाद कार्यक्रम को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद समेत कई पार्टी नेताओं ने संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम में गांडेय समेत जिले के 60 से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Comments are closed.