Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झगरी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जूटी पुलिस

514

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 24 वर्षिय रुखसाना परवीन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि रुखसाना की शादी दो वर्ष पूर्व मोहम्मद अफजल अंसारी से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों ने रुखसाना के पति अफजाल अंसारी, उसकी बहन रुबीना खातून और बहनोई पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतका के मायके वालों के अनुसार, मंगलवार को रुखसाना के पति ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है। लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और रुखसाना घर के फर्श पर पड़ी थी। इससे मौत के कारणों को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है। परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

sawad sansar

इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कहा कि महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

ITI

Comments are closed.