Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला महानगर कमिटी ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, पार्टी के प्रति बलिदान देने वालों को किया याद

कहा पार्टी से जुड़े महापुरूषों के बदौलत ही दो सीट से भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को किया पार

0 47

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को जिला महानगर कमिटी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजित कुमार राय ने किया, जबकि संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगायच ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। उस समय से लेकर आज तक दो सीट से लेकर आज बहुमत का आंकड़ा पार किया गया है। यह उन महापुरुषों के बदौलत ही संभव हो सका है, जिन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित होकर अपना बलिदान दिया है। उन्होंने वैसे महापुरुषों के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए श्रद्धांजलि दी।

sawad sansar

जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय कहा ने कार्यक्रम को संबोध्तिा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पार्टी के कार्यकर्ता घरों में झंडा लगाए हैं और बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ कमिटी द्वारा झंडा लगाना है। कहा कि यह अभियान 6 से 8 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम लोगों का कर्तव्य बनता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। निचले पिछड़े तबके तक जाकर जनहित में जो भी जरूरी काम हो उसे करवाना हैं, यही पार्टी के लिए बलिदान देने वाले लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम को कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष पूनम प्रकाश, अधिवक्ता संघ के महासचिव सह भाजपा नेता चुन्नूकांत, ओबीसी मोर्चा के विनय सिंह, प्रो0 विनीता कुमारी ने भी संबोधित किया। वही मौके पर भाजपा नेता संत कुमार लल्लू, डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी, संगीता सेठ, संजू देवी, अनूप सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरबिन्द्रर सिंह बग्गा, युवा मोर्चा के मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, जय शंकर सिन्हा, सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा, राजेश गुप्ता, गंगाधर दास, संजय साहू, इनोद साव, सुरेश मंडल, अशोक केसरी, पवन शर्मा, संतोष गुप्ता, पार्षद समरदीप, सुरेंद्र यादव, शुभम पांडे, दीपक श्रीवास्तव, राज किशोर साहू, आदित्य यादव, मनीष कुमार, ज्योतिष शर्मा, सुनील साव, आकाश कुमार, कुंदन सिंह, श्रेयांश सौरभ, अरुण राणा, गोपाल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.