Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावे डीसी व एसपी भी पहुंचे छठघाट, दिया अर्ध्य

0 66

गिरिडीह। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया। सोमवार को अहले सुबह से ही जहां एक ओर छठ व्रती छठ पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुंवा बनाने में जुट गई थी। वहीं दोपहर बाद सभी छठ व्रती डाला सजाने में जुट गईं और शाम होने से पूर्व छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया। गिरिडीह के प्रसिद्ध छठ घाट अरगाघाट सहित अन्य छठ घाटों में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे और श्रद्धा भाव से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

sawad sansar

इस क्रम में सुबे के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी अरगाघाट व आम घाट पहुंचे। जहां पूजा समितियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इधर शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल दिन दयाल छठ घाट, शिव शक्ति छठ घाट, आम छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, पेसरा बहियार छठ घाट के अलावे पचंबा स्थित बुढ़वा अहार छठ घाट, सोना आहार छठ घाट और अंदुडीह तेलिया आहार छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों में भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों के साथ-साथ भक्तों की भीड़ उमड़ी हुईं थी। इस दौरान कई छठव्रतियों ने अपने अपने घरो में भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया।

छठ घाटों में की गई आकर्षक सज्जा, शिवशक्ति छठ घाट रहा आकर्षण का केन्द्र

इस दौरन विभिन्न स्थानीय छठ पूजा समितियों के द्वारा छठ घाट को आकर्षक रुप से सजाया गया था। खास कर शिव शक्ति छठ घाट की सजावट देखने लायक थी। शिव शक्ति छठ पूजा समिति द्वारा पूरे घाट में आकर्षक लाईटिंग की व्यवस्था की गई थी। वहीं अरगाघाट छठ घाट, आम छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, पेसरा बहियार छठ घाट के अलावे पचंबा स्थित बुढ़वा अहार छठ घाट सहित विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं विभिन्न छठ घाटों के अलावे पूरे शहर में छठ के गाने भक्तों के कानों भक्तिरस के साथ मिश्री घोल रहे थे।

अभाविप, मायुमं व सुुप्रमीत फाउंडेशन सहित अन्य संगठनों ने लगाया दुध स्टॉल

छठ पर्व के मौके पर विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा मंच बनाकर घाट पर पहुंचने वाले भक्तों का स्वागत कर रहे थे। वहीं संगठनों के द्वारा छठ घाटों पर स्टॉल लगाकर दुध का वितरण किया जा रहा था। इस क्रम में अरगाघाट सहित अन्य छठ घाटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा दुध का स्टॉल लगाया गया था।


वहीं सुप्रमीत फाउंडेशन के द्वारा पेसरागढ़ा छठ घाट में स्टॉल लगाकर अर्घ्य के लिए दुध की व्यवस्था की गई थी। जहां फाउंडेशन के फाउंडर सुप्रमीत कुमार के अलावे, चन्दन वर्मा, गौरव कुमार, ओम सिन्हा, अनुज वर्मा, रूद्रांश राज, आयुष वर्मा, प्रत्युष कुमार, हर्ष सिन्हा सहित अन्य सदस्य भक्तों के बीच दुध का वितरण कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.