Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में हुआ सामाजिक समरसता रथ यात्रा का हुआ आगमन

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की भव्य स्वागत

624

गिरिडीह। भगवान श्रीराम व माता सीता की प्रतिमा के साथ देश भ्रमण के लिए निकली सामाजिक समरसता रथ यात्रा का आगमन शुक्रवार को गिरिडीह की उपनगरी पचंबा के दुर्गा स्थान में हुआ। जहां विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ का स्वागत किया। इस दौरान पचंबा दुर्गा स्थान से राम रथ निकलकर मेन रोड होते हुए गिरिडीह नगर स्थित कोलडीहा दुर्गा मंडप एवं मोहली चुवा चौती दुर्गा मंडप पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने रथ का भव्य रूप से स्वागत किया। मौके पर स्थानीय महिलाओं ने रथ में मौजूद भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण जी, महावीर बजरंगी की प्रतिमाओं की आरती व पुजा अर्चना की। विहिप के जिला सह मंत्री शिवपुजन कुमार, जिला समाजिक समरस्ता प्रमुख गौतम कुमार, जिला सेवा प्रमुख पंवन कंधवे, जिला सह सत्संग प्रमुख दिपक कुमार, नगर उपाध्यक्ष ज्योति साह, शिव शक्ती साह, दिलीप यादव, रोहित केशरी, गुडू केशरी सहित अन्य काफी संख्या में राम भक्त मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.