Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की आभार सभा में शामिल हुए मंत्री सुदिव्य कुमार, बोले— पुराने तेवर में लौटेगा यूनियन, हक की लड़ाई जारी रहेगी

0 57

गिरिडीह। जिले के पपरवाटांड़ में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से एक आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सभा के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री सुदिव्य कुमार और जिलाध्यक्ष संजय सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। आभार सभा में सैकड़ों की संख्या में यूनियन सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

sawad sansar

यह कार्यक्रम कोलियरी क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी ओपनकास्ट माइंस को पुनः शुरू कराने तथा कोलियरी के समग्र विकास के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के सम्मान में आयोजित किया गया था।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार कोलियरी क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कबरीबाद समेत बंद पड़ी ओपनकास्ट माइंस को पुनः शुरू कराने की दिशा में ठोस पहल की गई है, जिससे न केवल कोलियरी का विकास हुआ है, बल्कि सैकड़ों परिवारों को रोजगार भी मिला है।

मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल पत्राचार करने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि इसके लिए मजबूती से आवाज उठानी पड़ती है। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने ओपनकास्ट माइंस को पुनः चालू कराने के लिए लगातार संघर्ष किया, जिसे हेमंत सोरेन सरकार ने गंभीरता से लिया। इसी का परिणाम है कि एक बार फिर माइंस शुरू होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि यूनियन को अपने पुराने तेवर में लौटकर विस्थापितों और मजदूरों के जायज हक के लिए संघर्ष करना होगा। सरकार, संगठन और पार्टी हर कदम पर यूनियन के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, हरगौरी साव छक्कू, अर्जुन रवानी, तेजलाल मंडल, दिलीप मंडल, मो. अनवर सहित यूनियन के कई वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.