कांग्रेस जिला कमिटी की बैठक में नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने का लिया गया निर्णय
पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक जिलाध्यक्ष सतीश केउिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले महीने से आज तक संगठन सृजन को लेकर गंभीर चर्चा की गई और प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही बीएलए नियुक्ति को लेकर सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को अति शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर निकाय चुनाव को लेकर भी गहन चर्चा की गई एवं सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से नरेश वर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, नदीम अख्तर, मदन विश्वकर्मा, इरफान अली, संतोष दास, शाहनवाज आलम, सुलेमान अख्तर, विमल सिंह, रघुनंदन सिंह, सोहेल अख्तर, संतोष दास, सिकंदर अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद एजाज, निरंजन तिवारी, अनिमेष देव, मोहम्मद नवाब, वरुण सिंह, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, अशोक यादव, संजय चौधरी, अरविंद मुर्मू, अब्दुल रशीद, अनिल चौधरी, पप्पू विश्वकर्मा, इतवारी वर्मा, सरफराज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मनोज राय, दिनेश राम, रामदेव चौधरी, सरजू रविदास, नागेश्वर मंडल, खुर्शीद अंसारी, तुरावली अंसारी, धोकल दास, महेश दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
