Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस के युवा नेता हर्ष सिन्हा के नेतृत्व में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन।

791

गिरिडीह।झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस के द्वारा शहर के अलकापुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस के नेता यश सिन्हा के नेतृत्व में दर्जनों युवा व महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर भूमि शर्मा, खुशी सिंह, इशरत परवीन, सबीना परवीन, रूबी सुल्तान, विद्या देवी, गुड्डी देवी, कंचन देवी, सुरुचि देवी, सुमा देवी, ज्ञानी देवी, नीतू देवी, सुदामा देवी, सारो देवी, मुस्कान परवीन, छोटी परवीन ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने माला पहना कर सभी का स्वागत किया। मौके पर यश सिन्हा ने बताया की लगातार युवा कांग्रेस से पूरे जिले में युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए संगठन को धारदार बनाने के लिए युवाओं के बीच राहुल गांधी का पैगाम पहुंचाकर युवाओं को पार्टी की विचारधारा से प्रभावित करने का काम किया जा रहा है।

ITI

Comments are closed.