Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अनियंत्रित आल्टो कार ने सड़क किनारे स्थित चट्टान में मारी टक्कर

चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, एक की हालत गंभीर

718

गिरिडीह। तिसरी थाना अंतर्गत तिसरी गांवा मुख्य सड़क के बीच केवटा पुल के समीप अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े चट्टान से टकरा गई। घटना में कार में सवार होकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चारो घायल व्यक्ति गांवा प्रखंड के बेदा गांव से अल्टो कार से जमुआ अपने रिश्तेदार को छोड़ने गया था। घर लौटते समय शाम को यह घटना घटी।

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग और तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तिसरी अस्पताल भेजा। दुर्घटना में कार में सवार विशाल कुमार, सचिन कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार भी घायल हुआ है।

ITI

Comments are closed.