Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अकिदत के साथ अदा की गई माह-ए-रमजान के अलविदा जुम्मे की नमाज

मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़, मस्जिदों के साथ ही मस्जिद के बाहर सड़क पर पढा नमाज

0 28

गिरिडीह। माह-ए-रमजान के अलविदा जुम्मे की नमाज शुक्रवार को गिरिडीह में बड़े ही अकिदत के साथ अदा की गई। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद, भंडारीडीह स्थित जामा मस्जिद, मोहनपुर, मस्जिद, पचंबा, विशनपुर, बड़ा चौक, बरवाडीह सहित आस-पास के मुफ्फसिल क्षेत्र में स्थित मंस्जिदों में अलविदा जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

sawad sansar

मस्जिदों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण नमाजियों ने मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा की। खासकर लाईन मस्जिद में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान युवाओं के साथ-साथ वृद्ध व बच्चे भी नमाज अदा करने के लिए मंस्जिदों में पहुंचे हुए थे।

 

इधर अंतिम जुम्मे की नमाज को लेकर गिरिडीह पुलिस भी अलर्ट थी। शहर में नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, पचंबा थाना राजीव कुमार, मुफ्फसिल थाना श्याम कशोर महतो पुलिस जवानों के साथ पेट्रोलिंग करते दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.